May 15, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰ

तिब्बती विकीस्रोत में सहयोग देंगे पंजाबी

तिब्बती विकीस्रोत में सहयोग देंगे पंजाबी

-तिब्बतियों ने दो दिवसीय वर्कशॉप में लिया हिस्सा

पटियाला। उर्दू विकिस्रोत शुरू करने के साथ-साथ पंजाबी विकिमीडियनज़ ने अब तिब्बती भाषा का विकिस्रोत शुरू करवाने के लिए हाथ बढ़ाया है। पंजाबी विकिमीडियनज़ यूज़र ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप के दौरान तिब्बती विकिमीडियनज़ ने शामिल होकर इस संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि विकिस्रोत विकिमीडिया फाउंडेशन, अमेरिका का ज्ञान और शिक्षा की निःशुल्क उपलब्धता को समर्पित ऑनलाइन लाइब्रेरी प्रोजेक्ट है, जिसे दुनिया की 80 भाषाओं में शुरू किया जा चुका है और अन्य भाषाओं में शुरू करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। उर्दू विकिस्रोत शुरू करने के लिए भारतीय पंजाब के विकिमीडियनज़ पहले ही अपने प्रयास शुरू कर चुके हैं।तिब्बती विकीस्रोत में सहयोग देंगे पंजाबीइस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाबी विकिमीडिया यूज़र ग्रुप के वालंटियर मीडिया इंचार्ज अमन अरोड़ा ने बताया कि सीनियर विकिमीडियन सतदीप गिल, आईआईआईटी हैदराबाद की प्रोग्राम आफीसर नितेश गिल और ग्रुप कोआर्डीनेटर कुलदीप सिंह बुर्ज भलाईके के नेतृत्व में पंजाबी विकिस्रोत पर काम करने वाले वालंटियर्स के लिए पटियाला में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में ‘ओपन पेचा’ नामक संस्था के दो वालंटियर देहरादून से तेनज़िन तेसवांग और कांगड़ा से बौद्ध भिक्षु चोडुप ने हिस्सालिया। ‘ओपन पेचा’ इंटरनेट के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तिब्बती भाषा के प्रचार, प्रसार और विकास के लिए काम करने वाली एक संस्था है। जून 2025 में ओपन पेचा ने सतदीप गिल के साथ तिब्बती भाषा का विकिस्रोत शुरू करने के बारे में प्रारंभिक बातचीत की थी। इसके बाद अगस्त 2025 में केन्या में हुई विकिमीडिया वर्ल्ड कांफ्रेंस के दौरान नितेश गिल ने ओपन पेचा के सदस्यों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने बताया कि तिब्बती भाषा का विकिस्रोत अभी शुरू नहीं हुआ है और ‘ओपन पेचा’ संस्था इस संबंधी बुनियादी शर्तों को पूरा करने के लिए पंजाबी विकिमीडिया यूज़र ग्रुप की मदद ले रही है।

तिब्बती विकीस्रोत में सहयोग देंगे पंजाबीकार्यशाला के समापन पर तिब्बती प्रतिनिधि तेनज़िन तेसवांग ने कहा कि इस वर्कशॉप ने पंजाबी और तिब्बती समुदायों के बीच एक साँझेदारी की शुरुआत की है, जो भविष्य में अंतर-भाषाई और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के क्षेत्र में एक मिसाल साबित होगी। कार्यशाला के दौरान सतदीप गिल, नितेश गिल, कुलदीप बुर्जभलाईके, चरण गिल, जस्सू रूमी, तमनप्रीत कौर ने विकिमीडियनज़ को विकिस्रोत पर काम करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
विकिस्रोत पर अपनी छह पुस्तकों का वालंटियर योगदान देने वाले लेखक बलराम बोधी और सबसे अधिक काम करने वाली वालंटियर सोनिया अटवाल को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायिका कुसुम शर्मा ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया। गीत आर्ट्स के सुखजीवन सिंह ने फोटोग्राफी की सेवा प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. पवन टिब्बा, कुलदीप सिंह, गुरतेज चौहान, गुरजीत चौहान, सहजप्रीत कौर, तरनप्रीत कौर, अर्श रंडियाला, अमृतपाल कौर, सतपाल डंडीवाल, गुरलाल मान मौजूद रहे।

 

Related posts

ਪਹਿਲਗਾਮ ਹਮਲੇ ਪਿੱਛੋਂ ਅਮਰੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਕਸ਼ਮੀਰ ਨਾ ਜਾਣ ਦੀ ਸਲਾਹ

Current Updates

ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀ 1 ਅਗਸਤ ਵਾਲੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਮੁਲਤਵੀ

Current Updates

ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਸੋਨੀਆ, ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵਿਰੁੱਧ ਪੀਐੱਮਐੱਲਏ ਕੇਸ ਖਾਰਜ

Current Updates

Leave a Comment