October 5, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰ

जज बनके अपने पिता का सपना पूरा किया : आरजू गिल पी.सी.एस

judge

पटियाला: “मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है”- इस बात को पूरी तरह से साबित किया है प्रताप कॉलोनी राजपुरा टाउन निवासी आरजू गिल ने, पहले प्रयास में पंजाब सिविल सर्विस परीक्षा का पेपर पास करके जज बनने वाली इस होनहार बेटी ने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। आरज़ू के पिता रवि कुमार बतौर ड्राइवर बी.एस.एन.एल में कार्यरत हैं और माता ममता देवी होममेकर हैं। आज पंजाब की मुख्य समाज सेवी संस्था पब्लिक हेल्प फाउंडेशन (रजि.) पंजाब की ओर से आरज़ू गिल को सम्मानित किया गया। इस मौके संस्था के सदस्यों में जगदीश बेदी, कैप्टन बलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, प्रथम कुमार, शोभा लोहट और साक्षी मौजूद रहे। पी.एच.एफ के प्रधान मगर सिंह एवं महासचिव रविन्द्र रवि ने कहा के अपनी मेहनत और लगन से ऊंचा मुकाम हासिल कर आरज़ू जैसे विद्यार्थी और बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा की संस्था समय-समय पर अपनी ओर से ऐसे विद्यार्थियों के सहयोग के लिए प्रयासरत एवं वचनबद्ध है।

Related posts

ਪਾਇਕ੍ਰਾਫਟ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ICC ਵਲੋਂ ਮੁੜ ਰੱਦ: ਨਾਟਕੀ ਦੇਰੀ ਮਗਰੋਂ ਪਾਕਿ ਟੀਮ ਸਟੇਡੀਅਮ ਲਈ ਰਵਾਨਾ

Current Updates

ਵਪਾਰਕ ਜਗਤ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ‘ਸਟਰੇਟ ਆਫ਼ ਹਾਰਮੁਜ਼’ ਪਾਰ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਵੱਲ ਵਧੇ 2 ਵੱਡੇ ਐੱਲ.ਪੀ.ਜੀ. ਜਹਾਜ਼, 16 ਮਈ ਨੂੰ ਕਾਂਡਲਾ ਬੰਦਰਗਾਹ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਉਮੀਦ

Current Updates

ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ‘ਚ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ‘ਤੇ ਸਿਆਸੀ ਘਮਾਸਾਨ: ‘ਆਪ’ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ

Current Updates

Leave a Comment