November 7, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰ

वन रेंज विस्तार ने मनाया अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

Forest Extension Range Patiala celebrated International Tiger Day

पटियाला। वन मंडल अफ़सर विस्तार) पटियाला सुश्री विद्या सागरी आरयू, आईएफएस के दिशानिर्देश अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन रेंज (विस्तार) पटियाला की ओर से समारोह का आयोजन किया। शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह हरियावल लहर को समर्पित यह समारोह सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका रोड राजपुरा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन रेंज अफ़सर(विस्तार) पटियाला सुरिंदर शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर पधारे, जबकि स्कूल की प्रिंसिपल नरिंदर कौर ने समारोह की अध्यक्षता की। जिला फुटबॉल कोच एवं प्रसिद्ध वातावरण सेवक इंद्रजीत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
वन रेंज अफ़सर सुरिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की पृष्ठभूमि और प्रकृति चक्कर में बाघों के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल नरिंदर कौर ने स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आयोजित करने के लिए वन रेंज (विस्तार) पटियाला को धन्यवाद दिया। वन बीट अफ़सर अमन अरोड़ा ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नुक़्ते सांझा किए। ज़िला फुटबॉल कोच इंद्रजीत सिंह ने खेलों के हवाले से वातावरण और सेहत के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में निकांशु ने पहला, सीरत ने दूसरा और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में जशनप्रीत कौर प्रथम स्थान पर रहीं। कृष्टि को दूसरा और रितिका को तीसरा स्थान मिला। स्कूल अध्यापक अश्वनी कुमार ने बाखूबी मंच संचालन किया।

Related posts

Rahul Gandhi ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦਾ ਹੁਕਮ

Current Updates

ਰਾਜਸਥਾਨ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਰਾਖਵੀਆਂ ਸ਼੍ਰੇਣੀਆਂ ਲਈ ਜ਼ੀਰੋ ਕੱਟ-ਆਫ ‘ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ

Current Updates

‘ਇੱਕ ਦੇਸ਼, ਇੱਕ ਚੋਣ’ ’ਤੇ ਬਹਿਸ ਲੋਕਤੰਤਰ ਲਈ ਅਹਿਮ: ਮੋਦੀ

Current Updates

Leave a Comment