October 4, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

केजरीवाल ने तेजिंदर मेहता को दिया आशीर्वाद

पटियाला– जिला योजना कमेटी, पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने केजरीवाल के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

मुलाकात के दौरान तेजिंदर मेहता ने टीम तेजिंदर मेहता की ओर से पटियाला में आयोजित जनसेवा दिवस के बारे में अरविंद केजरीवाल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसेवा दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया। इसके साथ ही लोगों को नेत्रदान और अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 5800 पौधों का वितरण करने के साथ-साथ 5800 पौधों की प्लांटेशन भी की गई। प्लांटेशन अभियान के समापन के अवसर पर कुलेमाजरा में 5801वां पौधा प्रतीकात्मक रूप से त्रिवेणी के रूप में लगाया गया। तेजिंदर मेहता ने बताया कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य जन्मदिन को जनकल्याण, मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना था।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनसेवा दिवस के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए तेजिंदर मेहता को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “जनसेवा के कार्यों में लगे रहो” और पूरे जोश के साथ लोगों की सेवा करते रहो। उन्होंने तेजिंदर मेहता को पार्टी का वफादार सिपाही बताते हुए पंजाब सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने के लिए भी कहा।

केजरीवाल से मिले आशीर्वाद और हौसला-अफजाई के लिए धन्यवाद करते हुए तेजिंदर मेहता ने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक लगन तथा समर्पण के साथ करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि पटियाला में जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की जनहितैषी उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी पूरी लगन से काम किया जाएगा।
पटियाला- जिला योजना कमेटी, पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने केजरीवाल के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
मुलाकात के दौरान तेजिंदर मेहता ने टीम तेजिंदर मेहता की ओर से पटियाला में आयोजित जनसेवा दिवस के बारे में अरविंद केजरीवाल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसेवा दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया। इसके साथ ही लोगों को नेत्रदान और अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 5800 पौधों का वितरण करने के साथ-साथ 5800 पौधों की प्लांटेशन भी की गई। प्लांटेशन अभियान के समापन के अवसर पर कुलेमाजरा में 5801वां पौधा प्रतीकात्मक रूप से त्रिवेणी के रूप में लगाया गया। तेजिंदर मेहता ने बताया कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य जन्मदिन को जनकल्याण, मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना था।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनसेवा दिवस के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए तेजिंदर मेहता को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “जनसेवा के कार्यों में लगे रहो” और पूरे जोश के साथ लोगों की सेवा करते रहो। उन्होंने तेजिंदर मेहता को पार्टी का वफादार सिपाही बताते हुए पंजाब सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने के लिए भी कहा।
केजरीवाल से मिले आशीर्वाद और हौसला-अफजाई के लिए धन्यवाद करते हुए तेजिंदर मेहता ने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक लगन तथा समर्पण के साथ करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि पटियाला में जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की जनहितैषी उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी पूरी लगन से काम किया जाएगा।

Related posts

ਜਗਮੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋੋਂ ਟਰੰਪ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ‘ਕੈਨੇਡਾ ਵਿਕਾਊ ਨਹੀਂ ਹੈ’

Current Updates

ਭਾਜਪਾ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ’ਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਝੁੱਗੀਆਂ ਢਾਹ ਦੇਵੇਗੀ: ਕੇਜਰੀਵਾਲ

Current Updates

ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ, ਸੂਰਤ ਵਿਚ 1,000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ੀ ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ ਲਏ

Current Updates

Leave a Comment