October 25, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰ

ईईआई नीलोखेड़ी में हुई पाँच दिवसीय वर्कशॉप

ईईआई नीलोखेड़ी में हुई पाँच दिवसीय वर्कशॉप

पंजाब की तरफ़ से भाग लेकर लौटे अमन अरोड़ा

A five-day workshop was held at EEI Nilokhediपटियाला। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी कीओर से पाँच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध सामाजिक चिंतक एवं वन विभाग के कर्मठ कर्मचारी
अमन अरोड़ा ने पंजाब की ओर से हिस्सा लिया।
अपने अनुभव साँझा करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि वर्कशॉप में पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों को किसानों को मार्केट एवं प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जोड़ने संबंधी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में संस्थान विस्तार सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को सामयिक तकनीकों, नीतियों, योजनाओं के बारे प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कोर्स के संयोजक डा. अनिल कुमार रोहिला व अन्य फ़ैकल्टी मैंबर्स डा. सत्यकाम मलिक, डा. भरत सिंह घनघस, डा. जसविंदर कौर, डा. अजय कुमार सैनी ने प्रतिभागियों को विस्तार सेवाओं के विभिन्न पहलूओं के बारे में प्रभावशाली ढंग से प्रशिक्षण दिया। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से निमंत्रित उच्चकोटि के विशेषज्ञों ने भी लेक्चर दिए। प्रतिभागियों को कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े हरियाणा के अन्य संस्थानों का दौरा भी करवाया गया। कोर्स के समापन समारोह के दौरान पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर एवं प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डा. सतीश कुमार ने बतौर मुख्य मेहमान प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। अमन अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों की ओर से संस्थान एवं फ़ैकल्टी मैंबर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश के सहायक वनपाल कमल कुमार पटेल, एसडीओ सुदर्शन, जम्मू कश्मीर के वसीम अकरम, मेहरान मुस्तफ़ा, कुलजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश की रितु शर्मा, संजीव बांसल, अमर चंद शर्मा, मोहम्मद अरशद भट्टी, हेम राज शर्मा, सुरेश कुमार, नारायण सिंह, रविंदर कुमार ठाकुर, झारखंड की असीम प्रिया, पम्मी, रिम्मी कुमारी, पंजाब के सौरव मित्तल, ईईआई नीलोखेड़ी के कालूराम, मदन पाल, जसविंदर, अंकित कंबोज व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

ਗਾਜ਼ਾ ਜੰਗਬੰਦੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ’ਚ ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਅੜਿੱਕਾ

Current Updates

PSPCL ਦੇ ਰਿਟਾਇਰਡ ਇੰਜੀਨੀਅਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤ ਵਿਰੋਧ: ਸਿਆਸੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ !

Current Updates

ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦਾ ਜਹਾਜ਼ ਤਕਨੀਕੀ ਖਰਾਬੀ ਕਾਰਨ ਮੁੰਬਈ ਪਰਤਿਆ

Current Updates

Leave a Comment