November 6, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

वार्ड नंबर 34 में बनेगा आधुनिक खेल मैदान: तेजिंदर महिता


वार्ड नंबर 34 में बनेगा आधुनिक खेल मैदान: तेजिंदर महिता


 साप्ताहिक कोर कमेटी बैठक में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा

पटियाला- जिला योजना कमेटी के चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और निगम कॉर्पोरेटर तेजिंदर मेहता की अगुवाई में वार्ड नंबर 34 की कोर कमेटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और वर्करों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान श्री मेहता ने बताया कि पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज मनीष सिसोदिया जी और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा जी के दिशा–निर्देशों के अनुसार भगवंत मान सरकार द्वारा जन–कल्याण के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी वार्ड स्तर पर लगातार पहुंचाई जा रही है। साथ ही बैठक में वार्ड के विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई और भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बच्चों और युवाओं में खेलों और सामाजिक जीवन के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए वार्ड में एक खेल मैदान बनाया जाएगा। उपलब्ध जगह में खेल विभाग की सलाह के अनुसार बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्केटिंग रैंप और वॉकिंग ट्रैक आदि बनाए जाएंगे। श्री मेहता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम और जिला योजना कमेटी द्वारा फंड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
श्री मेहता ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड में एक पुराने पार्क को विकसित करने, दो नए पार्कों का निर्माण करने, शिव आश्रम के सामने पार्किंग, श्री भूतनाथ मंदिर वाली सड़क और वार्ड की कुछ अन्य सड़कों के निर्माण के जल्दी ही टेंडर होकर काम शुरू हो जाएगा। वार्ड में चल रहे कार्यों के बारे में बात करते हुए श्री मेहता ने बताया कि पिछले 22 वर्षों के दौरान वार्ड की मुख्य सीवरेज लाइन को नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण हर रोज़ ब्लॉकेज की समस्या आती थी। उन्होंने बताया कि सुपर सक मशीन से लाइन की पूरी सफाई करवाई गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। लोगों के दैनिक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
बैठक में ब्लॉक प्रधान अमन बंसल, वरिष्ठ नेता अशोक मित्तल, इकराम शेख, सुनील शर्मा, राकेश कुमार, गुरनाम सिंह फौजी, बीबी हरचरण कौर लाड़ी, ममता ढंड, मीनू अरोड़ा, सोशल मीडिया विंग के जिला प्रधान सुमीत तकेजा, रजत गोयल, सुनील कुमार, संदीप कुमार, मनी कुमार, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, नवीन महिता, सुरिंदर निक्कू, निसार अहमद, ज़ुल्फ़िकार खान, अमरजीत और अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਗੰਦਰਬਲ ’ਚ ਆਈਟੀਬੀਪੀ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਜਾ ਰਹੀ ਬੱਸ ਸਿੰਧ ਦਰਿਆ ’ਚ ਡਿੱਗੀ

Current Updates

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਬੇਖੌਫ਼ ਬਦਮਾਸ਼: ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ASI ਸਮੇਤ 2 ਦੀ ਮੌਤ

Current Updates

ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਚ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, 13 ਮਹੀਨਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ 108 ਐਨਕਾਊਂਟਰ

Current Updates

Leave a Comment