October 10, 2026
Hindi News

हीरा बाग में तीज मेले का सफल आयोजन

हीरा बाग में तीज मेले का सफल आयोजन

पटियाला। हीरा बाग वेलफेयर क्लब की ओर से मोहल्ले के टंकी वाले पार्क में तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में हीरा बाग, गोबिंद बाग, ऋषि कॉलोनी, गुरु हरसहाय कॉलोनी के परिवारों ने हिस्सा लिया। क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह तोता ने बताया कि यह उत्सव हर प्रकार की पार्टीबाजी और भेदभाव को दरकिनार कर आपसी एकता और सौहार्द के साथ मनाया गया। इलाके की महिलाओं और बच्चियों ने झूला झूलने और गिद्दा करने का आनंद लिया। क्लब की ओर से खीर-पूड़े का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर इलाके के निगम पार्षद कुलवंत सिंह लालका, समाजसेवी अमन अरोड़ा, पंजाब एंटी करप्शन फ्रंट के कन्वीनर विनोद बाली, प्रसिद्ध सूफी गायक मनदीप अनहद, ऑल इंडिया रेडियो से अमृतपाल कौर अमन, थोड़ा सा आसमान एनजीओ से रमनप्रीत कौर बाली विशेष रूप से शामिल हुए। मेले के आयोजन में गुरप्रीत गोल्डी, हरपाल पाली, राम नाथ, लखविंदर लखी, अवतार मनूर, रिंकू कुमार एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।

Related posts

अरदास के बाद चलाई गई “मेरा मान भगवंत मान” मुहिम

Current Updates

वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने गुरिंदर सिंह खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन नियुक्त किया

Current Updates

‘थोड़ा सा आसमान’ एनजीओ ने मनाई तीज

Current Updates

Leave a Comment