पटियाला- जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन तेजिंदर मेहता की ओर से सर्किट हाउस में प्रभावशाली समारोह आयोजित कर आम आदमी पार्टी के पटियाला शहरी के नवनियुक्त जिला प्रधान नवदीप सिंह को सम्मानित किया गया। भारी बारिश के बावजूद सर्किट हाउस का हॉल पार्टी कार्यकर्ताओं और मेहता के समर्थकों से खचाखच भरा रहा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा इंचार्ज बलजिंदर सिंह ढिल्लों, मेयर कुंदन गोगिया और जिला खजांची मुख्तियार सिंह गिल विशेष रूप से पहुंचे। समारोह के दौरान मेहता ने नवदीप सिंह को सम्मानित करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाई और तलवार भेंट की।
चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कहा कि युवाओं को जिम्मेदारियां देने और उनकी योग्यता को पहचानकर आगे बढ़ाने में आम आदमी पार्टी का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह पंजाब के प्रमुख युवा नेता हैं और अब जिला प्रधान के तौर पर पार्टी का नेतृत्व करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। उल्लेखनीय है कि तेजिंदर मेहता वर्ष 2017 से लगातार पार्टी के जिला प्रधान के पद पर रहे हैं और पिछले दिनों पार्टी की ओर से नवदीप सिंह को पटियाला शहरी जिले की कमान सौंपी गई है।
इस मौके पर नवदीप सिंह ने तेजिंदर मेहता का धन्यवाद करते हुए कहा कि चेयरमैन मेहता का राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण उनके लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सम्मान समारोह के लिए तेजिंदर मेहता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
समारोह में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन त्रिलोक जैन, वैरागी वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन जगदीश सिंह बावा, वरिष्ठ नेता सुरजन सिंह, गुलजार पटियालवी, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के भूपिंदर सिंह वड़ैच, जिला युवा प्रधान अमर संघेड़ा, नशा मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान बलविंदर सराओ, एमसी दविंदर सिंह गोल्डी, कुलवंत सिंह लालका, मनदीप सिंह विर्दी, ब्लॉक प्रधान अमन बंसल, कृष्ण कुमार, अमन जॉली, बहावलपुर विरासत मंच के संयोजक एस.के. तनेजा, राजीव राव, जिला मीडिया सचिव गज्जन सिंह, मनजीत ढिल्लों, हिंदू नेता रविंदर सिंगला, सोनम बंसल, ट्रेड कमीशन के हलका चेयरमैन पुनीत बुद्धिराजा, सदस्य निर्मल झनेड़ी, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सुमीत टकेजा, रजत गोयल, लेबोरेटरी एसोसिएशन के जिला महासचिव अंकुर गुप्ता, गगन पांधी, दिवेश गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और मेहता के समर्थक मौजूद रहे।
