September 13, 2026
Hindi News

राज्यपाल ने किया डा. आशा किरण को सम्मानित

राज्यपाल ने किया डा. आशा किरण को सम्मानित

पटियाला। गवर्नमेंट को.एड मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला की लेक्चरर और पंजाबी भाषा माहिर डा. आशा किरण को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सम्मानित किया था। उन्हें भाषा और गुरमुखी लिपि के क्षेत्र में योगदान और शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
डा. आशा किरण पटियाला की सुप्रसिद्ध अकादमिक, बुद्धिजीवी, समाज सेवी एवं पर्यावरणविद शख़्सियत हैं। उन्होंने ‘लिपि बनावट, सिद्धांत, इतिहास एवं विकासः गुरमुखी लिपि के संदर्भ में’ विषय पर पी.एचडी की और पंजाबी भाषा के क्षेत्र में ‘लिपि और गुरमुखी लिपि’ शीर्षक से एक शोध पुस्तक लिखी। इस प्रकार वह गुरमुखी लिपि के साथ-साथ विश्व लिपि प्रबंध पर काम करने वाले पंजाब की एकमात्र विद्वान हैं, जिन्हें लिपि के क्षेत्र में मुहारत हासिल है।
पिछले 20 वर्षों से अध्यापन के क्षेत्र में कार्यशील होने के साथ-साथ वह समाज सेवा, अकादमिक शोध, अनुवाद, आलोचना, पंजाबी भाषा के विकास, साहित्य सृजन, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही हैं। उनके अगुवाई में छात्र शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में प्राप्तियाँ करते रहते हैं।

Related posts

तेजिंदर मेहता की अध्यक्षता में हुई पार्टी बैठक

Current Updates

धुन एकेडमी ने महाराष्ट्र में करवाया संगीत समारोह

Current Updates

तेजिंदर मेहता को चेयरमैन बनाना टकसालियों का सम्मान : अमरीक सिंह बंगड़

Current Updates

Leave a Comment