July 29, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

धूप में छाया करते वृक्ष और बेटियाँ : मेहता, गौतम

धूप में छाया करते वृक्ष और बेटियाँ : मेहता, गौतम

पटियाला- बेटियाँ और वृक्ष दोनों ही धूप में छाया देने वाले होते हैं। बेटियाँ जहाँ सभ्य समाज का आधार हैं, वहीं वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। ये विचार जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता और हिंदू नेता एवं समाजसेवी आशुतोष गौतम ने अपने परम मित्र और सामाजिक चिंतक अमन अरोड़ा की बेटी जलसीरत अमन के 15वें जन्मदिन के मौके पर पौधे लगाने के उपरांत व्यक्त किए। वन महोत्सव का आयोजन आशुतोष गौतम की अध्यक्षता वाली सोशल इम्पावरमेंट वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) द्वारा किया गया और तेजिंदर मेहता विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर सरहंदी गेट के पास 15 छायादार पौधे लगाकर बेटी का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान श्री मेहता और श्री गौतम ने कहा कि लगातार प्रदूषित हो रहे वातावरण को बचाने के लिए सभी नागरिकों को पौधे लगाकर बच्चों के जन्मदिन मनाने चाहिए। इससे बच्चों का प्रकृति के साथ रिश्ता कायम होता है और वे पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि शहर का कोई भी नागरिक अपने बच्चों का इस तरह जन्मदिन मनाना चाहेगा तो वे उसे मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाएंगे। श्री मेहता द्वारा सेवा संस्था को 15 ट्री गार्ड देने का वादा भी किया गया।

इस मौके पर अमन अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिन को समाज और प्रकृति से जुड़े इस संदेश के साथ मनाना उनके लिए गर्व की बात है। इस मौके पर वरिंदर गांधी, सौरव शर्मा, विनोद बाली, अमित शर्मा, कुशल चोपड़ा, चिंटू कक्कड़, अमरजीत भाटिया, निखिल काका, राजिंदर सिंह, नरेंद्र कुमार बबला, अनमोल चोपड़ा, अमृतपाल अमन, अमन अरोड़ा, सुरमीत कौर द्वारा पौधे लगाने की सेवा निभाई गई।

फोटो कैप्शन- सरहंदी गेट के पास पौधे लगाते हुए जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, हिंदू नेता आशुतोष गौतम, समाजसेवी अमन अरोड़ा और सेवा संस्था के पदाधिकारी।

Related posts

ਭਾਰਤ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਮੁੰਦਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਬਣ ਰਿਹੈ: ਮੋਦੀ

Current Updates

ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਵਾਰਡੀ ਅਧਿਆਪਕ ਖਿਲਾਫ਼ ਪੋਕਸੋ ਦਾ ਕੇਸ ਰੱਦ

Current Updates

ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

Current Updates

Leave a Comment