October 9, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

सिल्वर मेडल विजेता जलसीरत अमन का स्कूल द्वारा सम्मान

सिल्वर मेडल विजेता जलसीरत अमन का स्कूल द्वारा सम्मान

पटियाला–  सरहिंद रोड स्थित स्कॉलर फील्ड्स पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की होनहार छात्रा जलसीरत अमन को 21वीं जिला शूटिंग चैंपियनशिप फतेहगढ़ साहिब–2026 में सिल्वर मेडल जीतने की शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पिछले दिनों मार्क्समैन शूटिंग अकादमी, पटियाला में आयोजित इस चैंपियनशिप में जलसीरत अमन ने सब-यूथ आयु वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. एस. एस. सोढ़ी तथा चेयरमैन डॉ. सुरिंदर सिंह चड्ढा ने जलसीरत अमन को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जलसीरत की यह उपलब्धि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. चंदनदीप कौर, वाइस प्रिंसिपल पूनम सलारिया, स्पोर्ट्स टीचर सुखमीत सिंह, चमन लाल तथा कक्षा प्रभारी पूजा शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी जलसीरत अमन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

फोटो कैप्शन

सरहिंद: 21वीं जिला शूटिंग चैंपियनशिप फतेहगढ़ साहिब–2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली छात्रा जलसीरत अमन को सम्मानित करते हुए स्कॉलर फील्ड्स पब्लिक स्कूल के डॉ. एस. एस. सोढ़ी, चेयरमैन डॉ. सुरिंदर सिंह चड्ढा तथा अन्य।

Related posts

ਹਰੇਕ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਤੱਕ ਮਈ-ਜੂਨ 2025 ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਯਾਤਰਾ’ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ

Current Updates

ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵਿਆਨਾ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ-ਵਾਸ਼ਿੰਗਟਨ ਉਡਾਣ ਰੱਦ

Current Updates

ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ‘ਜਜ਼ਬਾਤਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਖੇਡਣਾ’ ਚਾਹੀਦਾ

Current Updates

Leave a Comment