October 25, 2026
Hindi News

सरकारी हाई स्कूल ढकांनसू कलां में मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।

World Nature Conservation Day was celebrated at Government High School Dhakkansu Kalan

पटियाला। वन मंडल अफ़सर विस्तार) पटियाला सुश्री विद्या सागरी आरयू, आईएफएस के दिशानिर्देश अनुसार विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर वन रेंज (विस्तार) पटियाला की ओर से समारोह का आयोजन किया। शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह हरियावल लहर को समर्पित यह समारोह सरकारी हाई स्कूल गांव ढकांनसू कलां में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन रेंज अफ़सर(विस्तार) पटियाला सुरिंदर शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर पधारे, जबकि स्कूल के मुख्य अध्यापक राजीव कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की। जिला फुटबॉल कोच एवं प्रसिद्ध वातावरण सेवक इंद्रजीत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
वन रेंज अफ़सर सुरिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की पृष्ठभूमि और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। मुख्य अध्यापक राजीव कुमार ने स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस आयोजित करने के लिए वन रेंज (विस्तार) पटियाला को धन्यवाद दिया। वन बीट अफ़सर अमन अरोड़ा ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नुक़्ते सांझा किए। ज़िला फुटबॉल कोच इंद्रजीत सिंह ने खेलों के हवाले से वातावरण और सेहत के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पायल ने पहला, जश्नप्रीत कौर ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में टीना प्रथम स्थान पर रहीं। खुशप्रीत कौर को दूसरा और जसमीन कौर को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर विज्ञान अध्यापिका सीमा सेठी, गीतू चौधरी, ड्राइंग अध्यापक विक्रमजीत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

“चंडीगढ़ बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ धरना दें बीबा जयइंद्र”

Current Updates

कला के माध्यम से प्रकृति से जुड़ते हैं बच्चेः चित्र नंदन

Current Updates

हरियाली को विकास का हिस्सा बनाएं: वनपाल सागर

Current Updates

Leave a Comment