October 8, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

तेज बाग कॉलोनी की मुख्य सड़क हुई जगमग चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कार्यकर्ता के हाथों करवाया 55 स्ट्रीट लाइटों का स्विच ऑन

तेज बाग कॉलोनी की मुख्य सड़क हुई जगमग चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कार्यकर्ता के हाथों करवाया 55 स्ट्रीट लाइटों का स्विच ऑन

पटियाला-  बड़ी नदी से छोटी नदी तक तेज बाग कॉलोनी क्षेत्र की मुख्य सड़क अब रात के समय जगमग रहेगी। नगर निगम पटियाला के फंड से क्षेत्र की मुख्य सड़क पर 55 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों का स्विच ऑन जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने पार्टी के युवा नेता और ट्रेड कमिशन के सदस्य रजत गोयल के हाथों करवाया।

तेजिंदर मेहता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें विकास कार्यों से जोड़ने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उन्होंने यह उद्घाटन अपने हाथों से करने के बजाय पार्टी के युवा नेता रजत गोयल के हाथों करवाया है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के हाथों करवाते रहे हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 34 से बतौर एमसी उनके द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप तेज बाग कॉलोनी की मुख्य सड़क पर 55 नई स्ट्रीट लाइटें लग सकी हैं। इन लाइटों से क्षेत्र रात के समय रोशन रहेगा, जिससे लोगों के लिए आवागमन और सुरक्षा में भी सुधार होगा।

चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास और जनकल्याण के कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम द्वारा लोगों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

तेजिंदर मेहता ने नगर निगम पटियाला के फंड से इन स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के लिए मेयर कुंदन गोगिया का विशेष रूप से धन्यवाद किया। क्षेत्रवासियों ने मुख्य सड़क पर 55 नई स्ट्रीट लाइटें लगने पर खुशी व्यक्त करते हुए तेजिंदर मेहता का धन्यवाद किया।

इस मौके पर दविंदर धीमान रोड़ा, गुरप्रीत सिंह, चन्नी सिंह, अमरजीत धीमान, धीरज गोयल, रिंकू सिंगला, गुरमीत सिंह, व्यापारी नेता रविंदर सिंगला, सोनम बंसल, ठेकेदार मनोज गुप्ता, राहुल सेठी, राजीव राव, चरणजीत सिंह हैप्पी, मनजीत सिंह ढिल्लों, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सुमित टकेजा, नरेंद्र छाबड़ा, अमरनाथ धीमान, एसके तनेजा, रोहित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अशोक मित्तल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

‘ਵੋਟ ਚੋਰਾਂ’ ਨੂੰ ਬਚਾਅ ਰਿਹੈ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨਰ: ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ

Current Updates

CBSE ਦੀ ਤਿਆਰੀ: ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਤੋਂ ਮਾਰਕਸ਼ੀਟ ਦੇ ਨਾਲ ਡਿਜੀਲਾਕਰ (DigiLocker) ’ਚ ਆਉਣਗੀਆਂ ਉੱਤਰ-ਪੱਤਰੀਆਂ

Current Updates

ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ: ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਸ਼ੁਰੂ

Current Updates

Leave a Comment