October 25, 2026
Hindi Newsਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

गरीब की मदद सच्ची इबादतःपठान माजरा

Helping the poor is true worship: Pathan Majra-सब्जी मंडी में मुफ़्त मेडिकल कैंप का आयोजन
-विनोद बाली ने गिव इंडिया और हेल्प एज इंडिया के सहयोग से किया आयोजन
पटियाला (29 अप्रैल)। गरीब की मदद करना सच्ची इबादत है। एक परोपकारी व्यक्ति लोक और परलोक दोनों जगहों पर सम्मान पाता है। यह विचार हरमीत सिंह पठानमाजरा विधायक हल्का सनौर ने व्यक्त किए। वह सब्ज़ी मंडी पटियाला में आयोजित मुफ़्त मेडिकल कैंप को बतौर मुख्य मेहमान संबोधित कर रहे थे। कैंप का आयोजन समाज सेवक एवं फल व्यापारी विनोद बाली ने गिव इंडिया व हेल्प एज इंडिया के सहयोग से किया। कैंप की प्रधानगी वृद्ध आश्रम रौंगला के प्रबंधक लखविंदर सरीन ने की, जबकि सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप सिंह ढोट, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव जरनैल सिंह राजपूत और पूर्व एमसी दलजीत सिंह चहल विशेष मेहमानों के तौर पर पधारे।
श्री पठानमाजरा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विनोद बाली और उनकी टीम को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और अधिक समाज सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। विनोद बाली ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों सोमनाथ आजाद, अभिषेक साहनी और रविकांत सैनी के साथ मिलकर मंडी में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के निवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह पहल की है। श्री बाली ने गिव इंडिया, हेल्प एज इंडिया, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन और मार्केटिंग कमेटी के समस्त स्टाफ को शिविर के आयोजन में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। विशेष मेहमानों अमनदीप सिंह ढोट, दलजीत सिंह चहल, जरनैल सिंह राजपूत और लखविंदर सरीन ने अपने संबोधन के दौरान विनोद बाली और उनके साथियों को समाज सेवा के कार्यों में हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंच का संचालन कर्मचारी नेता अमन अरोड़ा ने किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 300 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम डॉ. प्रियांश कंबोज, डॉ. गुरअसीस सिंह, डा. गुरसेवक सिंह, डॉ. अमर आदि शामिल थे। इसके अलावा डॉ. दीपिंदर सिंह और डॉ. निधि अग्रवाल की टीम भी कैंप में पहुंची। डॉक्टरों ने आंखों, दिमाग, हड्डियों और सामान्य बीमारियों का इलाज किया। शिविर के दौरान मरीजों के मुफ़्त ब्लड टेस्ट भी किए गए और मुफ़्त दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता युवराज सिंह सनौर, करमजीत सिंह सनौर, पब्लिक हेल्प फाउंडेशन के प्रधान मघ्घर सिंह मट्टू, महासचिव रविंदर रवि, सचिव राजिंदर सहोता, रविंदर भोला, मंडी सुपरवाइज़र सुरिंदर सिंह संधू, ऑक्शन रिकॉर्डर सौरभ बत्ता, नरिंदर कुमार नोना , यादविंदर सिंह, हरमेहर बधवार, निसार खान, सन्नी यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

ਭਲਕੇ 7 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਦੌਰਾਨ ਕੀ ਕੁਝ ਹੋ ਸਕਦੈ? ਜਾਣੋ, ਕਿਨ੍ਹਾਂ ਗੱਲਾਂ ਦਾ ਰੱਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਖ਼ਿਆਲ

Current Updates

New Zealand ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ; 18 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਸੀ ਪਿਤਾ

Current Updates

SAD ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਬਾਰੇ ਫ਼ੈਸਲਾ ਟਾਲਿਆ

Current Updates

Leave a Comment