September 16, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

बीवीएम ने टीम तेजिंदर मेहता के लिए करवाई ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

बीवीएम ने टीम तेजिंदर मेहता के लिए करवाई ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

पटियाला- बहावलपुर विरासत मंच (बीवीएम), पंजाब की ओर से टीम तेजिंदर मेहता के सदस्यों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग करवाई गई। बीवीएम के कन्वीनर एस.के. तनेजा के प्रयास के तहत ओमैक्स मॉल में हॉल बुक करवाया गया, जहां टीम तेजिंदर मेहता के सदस्यों ने एक साथ फिल्म देखी। इस मौके बीवीएम की ओर से हनुमान जी का प्रसाद भी बांटा गया और टीम तेजिंदर मेहता के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला योजना कमेटी, पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने बीवीएम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिनेमा जैसे आधुनिक माध्यम के जरिए युवाओं को भारतीय संस्कारों और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा जा सकता है।

बीवीएम के कन्वीनर एस.के. तनेजा ने कहा कि मंच का उद्देश्य बहावलपुर समाज की विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिक पहचान को संभालना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

इस मौके अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन त्रिलोक जैन, आम आदमी पार्टी के जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सुमित टकेजा, ट्रेड कमिशन सदस्य निर्मल झनेड़ी, हिंदू नेता रविंदर सिंगला, धर्म सेवक मनोज राजन, शिव शंकर सेवा क्लब के प्रधान जिमी आहूजा, शिव शक्ति सेवा समिति के सचिव गौरव छाबड़ा, विमुक्त जातियां वेलफेयर बोर्ड के हलका चेयरमैन बादल बंभी, बाजीगर वेलफेयर बोर्ड के हलका चेयरमैन कुलदीप बाजीगर, आप के वरिष्ठ नेता गुरनेक सिंह भट्टी, ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, सुनील कपूर, हर हर महादेव सेवा समिति के राजीव राव, युवा नेता सुरिंदर निक्कू, ऋषि राजन और गौरव छाबड़ा तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

ਸਰਦ ਰੁੱਤ ਇਜਲਾਸ: TMC ਦਾ ਸੰਸਦ ’ਚ ਰਾਤ ਭਰ ਧਰਨਾ, ਲੋਕ ਸਭਾ ਅਤੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਮੁਲਤਵੀ

Current Updates

ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬਦਲੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਮਿਜ਼ਾਜ

Current Updates

ਜ਼ੂਬਿਨ ਗਰਗ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਸਿੰਗਾਪੁਰ ਪੁੱਜੀ ਅਸਾਮ ਪੁਲੀਸ

Current Updates

Leave a Comment