October 11, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

ब्रह्मकुमारीज संस्थान का अध्यात्म और समाजसेवा में अमूल्य योगदान: मेहता

ब्रह्मकुमारीज संस्थान का अध्यात्म और समाजसेवा में अमूल्य योगदान: मेहता

पटियाला- राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्मकुमारीज संस्थान के सोशल विंग की ओर से राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया।

जिला योजना कमेटी, पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता मुख्य मेहमान के तौर पर कैंप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजयोगिनी शांता दीदी जी, बीके डा. रमा दीदी, बीके दीपक पाठक, बीके अभिषेक भाई जी तथा अन्य ब्रह्माकुमारीज बहनों की उपस्थिति में रक्तदान कैंप आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज संस्थान का अध्यात्म और समाजसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। संस्थान लोगों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, भाईचारे तथा मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

मेहता ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद पैदा कर सकता है। उन्होंने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और मानव सेवा का संदेश आज भी समाज को प्रेरित कर रहा है। विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान उनकी पुण्य स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर बीके डा. रमा दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी ने मानवता की सेवा और विश्व बंधुत्व का जो संदेश दिया, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य इसी भावना को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर राजयोगिनी शांता दीदी जी, बीके डा. रमा दीदी, बीके दीपक पाठक, बीके अभिषेक भाई जी सहित ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़ी बहनों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

ਭਾਰਤ-ਚੀਨ ਸਮਝੌਤਾ ਵਿਆਪਕ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹੈ: ਚੀਨ

Current Updates

ਪੰਜਾਬ ‘ਟਰੱਕ’ ਨਹੀਂ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਚਲਾਉਣ ਲੱਗ ਪਵੇ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

Current Updates

ਜੌਹਨ ਅਬਰਾਹਿਮ ਦੀ ‘ਦਿ ਡਿਪਲੋਮੈਟ’ ਹੋਲੀ ’ਤੇ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਵੇਗੀ

Current Updates

Leave a Comment