October 17, 2026
ਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

गुरबख्श कॉलोनी में भाजपा का स्वच्छता अभियान

गुरबख्श कॉलोनी में भाजपा का स्वच्छता अभियान

पटियाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत आज गुरु नानक नगर सर्कल के अध्यक्ष सौरव शर्मा के नेतृत्व में गुरबख्श कॉलोनी स्थित टैंकी वाले पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतबीर खटड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्कल अध्यक्ष सौरव शर्मा और सर्कल महासचिव विनोद बाली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा पूरे पंजाब में “स्वच्छता से स्वागत” अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वस्थ समाज की नींव है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए अपना योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर जिला भाजपा के प्रवक्ता युवराज शर्मा जस्सोवाल, जिला भाजपा टीम सदस्य अनीता कपूर, नीतू शर्मा, सर्कल भाजपा नेता नारायण दत्त ,कमल मड़कन, पवन कुमार, प्रेम कुमार, विक्रम कुमार, आईटी सेल के प्रभारी राजू बीला, संदीप सिंह, राज कुमार तथा अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

ਜ਼ਮੀਨੀ ਬਾਰੇ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਜਪਾ ਨੇਤਾ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ

Current Updates

ਭਾਰਤ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਿਪਲੋਮੈਟ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਤਲਬ; ਅਰਬ ਸਾਗਰ ਵਿੱਚ ਜੰਗੀ ਬੇੜੇ ਦੀ ਟੱਕਰ ‘ਤੇ ਜਤਾਇਆ ਸਖ਼ਤ ਇਤਰਾਜ਼

Current Updates

ਬਾਬਾ ਸਿੱਦੀਕੀ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕ੍ਰਾਈਮ ਬ੍ਰਾਂਚ ਨੇ ਇਕ ਹੋਰ ਦੋਸ਼ੀ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਹੁਣ ਤੱਕ 16 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Current Updates

Leave a Comment