October 24, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

सम्पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर आयोजित लेक्चर
-सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज में विषय विशेषज्ञ संजीव शर्मा ने किया संबोधन

सम्पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर आयोजित लेक्चर
-सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज में विषय विशेषज्ञ संजीव शर्मा ने किया संबोधन

पटियाला- सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज, एसएसटी नगर में विद्यार्थियों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाज सेवी संस्था अमृत फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं आहार विशेषज्ञ संजीव शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए, जबकि जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल इंजीनियर जसदेव सिंह कालेका ने की।

अपने संबोधन में संजीव शर्मा ने “सम्पूर्ण स्वास्थ्य” के मूल भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से संतुलित जीवन जीना ही वास्तविक स्वास्थ्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दैनिक आहार में ताजे फल, सब्जियाँ, प्रोटीन और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जंक फूड और अनियमित जीवनशैली के दुष्प्रभावों के प्रति भी चेतावनी दी।सम्पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर आयोजित लेक्चर
-सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज में विषय विशेषज्ञ संजीव शर्मा ने किया संबोधन

उन्होंने नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि आज के समय में तनाव, चिंता और दबाव सामान्य हो चुके हैं, इसलिए अपनी भावनाओं को समझना और उनसे सही तरीके से निपटना अत्यंत आवश्यक है। लेक्चर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी समस्याएँ भी साझा कीं।

मुख्य अतिथि तेजिंदर मेहता ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी की जाती है, इसलिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस लेक्चर के आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन की सराहना की।

प्रिंसिपल इंजीनियर जसदेव सिंह कालेका ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर पंजाबी साहित्य जगत के सुप्रसिद्ध अनुवादक चरण गिल, प्रसिद्ध नाटककार बलराम बोधी, एडवोकेट जगमोहन सिंह, हरप्रीत पाल सिंह, हरदीप कौर, अमन अरोड़ा, सुरजीत डकाला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related posts

ਦੁੱਧ ਦੀ ਮਿਲਾਵਟ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ’ਚ ਵਾਧਾ: 36.72 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਜੁਰਮਾਨਾ

Current Updates

ਸੁਖਬੀਰ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਛੱਡੀ

Current Updates

ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲਗਾਈ ਲਾਰੈਂਸ ਆਫ ਪੰਜਾਬ ਵੈੱਬ ਸੀਰੀਜ਼ ਉੱਤੇ ਰੋਕ

Current Updates

Leave a Comment