September 26, 2026
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

तेजिंदर मेहता को चेयरमैन बनाना टकसालियों का सम्मान : अमरीक सिंह बंगड़

तेजिंदर मेहता को चेयरमैन बनाना टकसालियों का सम्मान : अमरीक सिंह बंगड़

पटियाला- मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा तेजिंदर मेहता को जिला योजना बोर्ड पटियाला का चेयरमैन नियुक्त करना आम आदमी पार्टी के टकसाली नेताओं और वॉलंटियरों का सम्मान है। पार्टी के एससी विंग के मालवा ज़ोन इंचार्ज और प्रदेश सचिव अमरीक सिंह बंगड़ ने विंग की पूरी टीम के साथ श्री मेहता को पद संभालने पर बधाई देते हुए यह विचार प्रकट किए।
श्री अमरीक सिंह बंगड़ ने अपनी पूरी टीम की ओर से आम आदमी पार्टी की लीडरशिप का धन्यवाद किया कि तेजिंदर मेहता जैसे पार्टी के प्रति ईमानदार और जुझारू नेता को सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही केवल ऐसी पार्टी है जो आम घरों से आए नेताओं को ऊँचे पद देकर सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि तेजिंदर महेता हमेशा जिले के सभी पदाधिकारियों और वॉलंटियरों को सम्मान देकर साथ लेकर चलते हैं। जिला सचिव अमित डाबी, जिले के मीडिया इंचार्ज रविंदरपाल सिंह प्रिंस लांबा और एससी विंग के जिला प्रधान धर्मपाल नाहर ने भी खुशी व्यक्त कर चेयरमैन तेजिंदर महेता को मुबारकबाद दी और पार्टी कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। इस मौके पर अवतार सिंह हल्का इंचार्ज सनौर, लाल सिंह हल्का इंचार्ज देहाती, दविंदर मट्टू ब्लॉक प्रधान, अमन जौली ब्लॉक प्रधान, मन्नू ब्लॉक प्रधान और अन्य नेता मौजूद थे।

Related posts

15 ਸਾਲਾ ਸਕੂਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੀ ਝੀਲ ’ਚ ਡੁੱਬਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ

Current Updates

ਪਹਿਲਗਾਮ ਹਮਲਾ ਤੇ ‘ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸਿੰਧੂਰ’ ’ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸ

Current Updates

Cockroach Janta Party ਦੇ ਆਗੂ ਅਭਿਜੀਤ ਦੀਪਕੇ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ; ਜੈਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Current Updates

Leave a Comment