September 29, 2026
Hindi News

‘थोड़ा सा आसमान’ एनजीओ ने मनाई तीज

‘थोड़ा सा आसमान' एनजीओ ने मनाई तीज

पटियाला। प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था ‘थोड़ा सा आसमान’ की ओर से देवीगढ़ रोड स्थित ढिल्लों फन वर्ल्ड में तीज मनाई गई। एनजीओ के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के लोकसभा हल्का इंचार्ज बलजिंदर ढिल्लों की अगुआई में आयोजित इस समारोह में मेयर कुंदन गोगिया मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। समाज सेविका प्रेम सेठी, ऑल इंडिया रेडियो से अमृतपाल कौर अमन और अध्यापिका परमजीत कौर ਨੇ विशेष मेहमानों के तौर पर शिरकत की।

‘थोड़ा सा आसमान' एनजीओ ने मनाई तीज
समारोह संबंधी जानकारी देते हुए एनजीओ की प्रधान मीनू पुरी ने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी दो सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। अपोलो पब्लिक स्कूल की छात्रा मिली पुरी ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गुरू नानक पब्लिक स्कूल की बेबी निमरत ने डांस पेश किया। रमनप्रीत कौर बाली ने बखूबी मंच संचालन किया।
समारोह के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। नीलिमा रूपरॉय को मिसेज़ तीज, रीनू को मिस तीज, स्वीटी को डांस क्वीन, सविता शर्मा को ब्यूटी विद ब्रेन, गुरनंदन घुम्मन को मिस रॉयल ब्यूटीफुल और जस्सी को ब्यूटीफुल आउटफिट का पुरस्कार दिया गया। महिलाओं ने गिद्दा डालने, पींघे झूटने और खीर-पकौड़ों के लंगर का आनंद लिया। इस अवसर पर एडवोकेट हरबंस सिंह, रणजोध सिंह मोहल, परमजीत कौर, मनसंतोख कौर, अमरिंदर सिंह, मनदीप कौर, रीत कौर, एनजीओ सदस्य राजिंदर कोहली, शारदा, किरण ठाकुर, नेहा, सुमन, नीतू बिरानी, कोरियोग्राफर निशा, शाम लाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

अरदास के बाद चलाई गई “मेरा मान भगवंत मान” मुहिम

Current Updates

उर्दू भाषा के अध्यापक डॉ. मुदस्सिर रशीद सम्मानित

Current Updates

हीरा बाग में तीज मेले का सफल आयोजन

Current Updates

Leave a Comment