September 27, 2026
Hindi News

भुपिन्दर सिंह ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर के तौर पर पद संभाला

Bhupinder Singh joins as Director, Information and Public Relations Department

ज़मीनी स्तर तक सरकारी नीतियों की अधिक से अधिक पहुँच को सुनिश्चित बनाने के लिए विभाग के सभी कर्मचारियों को एकट होकर काम करने के लिए कहा

चंडीगढ़, :2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी भुपिन्दर सिंह ने आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के नए डायरैक्टर के तौर पर पद संभाल लिया है।
डायरैक्टर ने आम आदमी और सरकार के दरमियान एक पुल के तौर पर काम करने के साथ-साथ राज्य सरकार की लोक हितैषी नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने को सुनिश्चित बनाने के लिए विभाग की महत्ता पर ज़ोर दिया। उन्होंने मौजूदा आधुनिक युग की माँगों को ध्यान में रखते हुए सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों की लोगों तक अधिक से अधिक पहुँच को सुनिश्चित बनाने के लिए सोशल मीडिया की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।श्री भुपिन्दर सिंह, जो बिजली विभाग के विशेष सचिव का पद भी संभाल रहे हैं, ने विभाग के अधिकारियों और अन्य स्टाफ को सरकार की लोक हितैषी पहलों का प्रचार करने में कोई कसर बाकी न छोडऩे के लिए एकजुट होकर काम करन के लिए कहा।

Related posts

मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह: कूका, शर्मा

Current Updates

तेजिंदर मेहता को चेयरमैन बनाना टकसालियों का सम्मान : अमरीक सिंह बंगड़

Current Updates

तेजिंदर मेहता ने संभाला डीपीसी चेयरमैन का पद

Current Updates

Leave a Comment