पटियाला- जिला योजना कमेटी के चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान तथा वार्ड नंबर 34 के म्यूनिसिपल कारपोरेटर श्री तेजिंदर मेहता द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को मान–सम्मान देने की सोच के तहत विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यकर्ताओं के हाथों करवाने की मुहिम लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत श्री मेहता ने मोता सिंह नगर में पीने के पानी की सप्लाई लाइन के कार्य का उद्घाटन आम आदमी पार्टी की महिला विंग की वार्ड प्रधान ममता ढंड से करवाया। शनिवार को वाटर सप्लाई लाइन डालने के कार्य के उद्घाटन के लिए श्री मेहता को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने स्वयं नारियल न तोड़कर मौके पर मौजूद मेहनती पार्टी कार्यकर्ता ममता ढंड से यह रस्म अदा करवाकर कार्यकर्ताओं को मान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। गौरतलब है कि तीन दशकों से अधिक समय से बसे मोता सिंह नगर में पहली बार वाटर सप्लाई की लाइन डाली जा रही है, जिससे क्षेत्र निवासियों की एक बड़ी मूलभूत समस्या का समाधान होगा। इससे पहले भी श्री मेहता द्वारा विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यकर्ताओं से करवाए गए थे, जिसकी क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर सराहना की गई थी। इस सम्मान के लिए ममता ढंड ने श्री तेजिंदर मेहता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कदम कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हैं और वह भविष्य में भी पार्टी के लिए और अधिक मेहनत, निष्ठा तथा समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।
मौके पर प्रेस से बातचीत करते हुए श्री मेहता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मान–सम्मान देना वह अपना कर्तव्य समझते हैं और भविष्य में भी जहां तक संभव होगा, विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यकर्ताओं से ही करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों तक मोता सिंह नगर में वाटर सप्लाई लाइन का न होना यह दर्शाता है कि पिछली सरकारें आम आदमी की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति कितनी उदासीन रहीं। श्री मेहता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम आदमी की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दे रही है और लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर हल करने के लिए लगातार कार्यशील है। इस अवसर पर पार्टी के सोशल मीडिया के जिला प्रधान सुमित तकेजा, वार्ड सचिव सुरिंदर सिंह निक्कू, ट्रेड कमीशन ब्लॉक के मेंबर रजत गोयल, पवन मित्तल, राज वर्मा, कुलवंत राय जंबू, अरुण वर्मा, राजीव राव तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
