August 12, 2026
Hindi News

गुरनीर साहनी ने किया साहित्य उत्सव का पोस्टर जारी

गुरनीर साहनी ने किया साहित्य उत्सव का पोस्टर जारी

23 अगस्त को पटियाला आएंगे अदाकार कर्मजीत अनमोल

पटियाला। युवा लेखक सतदीप गिल की पहली पुस्तक ‘फंतासिया’ लोकार्पण समारोह संबंधी पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर जारी करने की रस्म प्रसिद्ध समाजसेविका और वरिष्ठ लेखिका गुरनीर कौर साहनी ने अदा की।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाबी विकिमीडिया यूज़र ग्रुप के वॉलंटियर मीडिया इंचार्ज अमन अरोड़ा ने बताया कि पुस्तक का लोकार्पण समारोह 23 अगस्त को शाम 4 बजे भाषा भवन के सेमिनार हॉल में आयोजित किया जा रहा है। यह पुस्तक लेखक की सात लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा और भाषा सीखने के उनके सफ़र पर आधारित है। साथ ही लेखक ने पहली बार तीन स्पेनिश कहानियों का पंजाबी में अनुवाद भी किया है। लोकार्पण समारोह मात भाषा जागरूकता मंच पंजाब, पब्लिक हैल्प फाउंडेशन पंजाब, कथो प्रकाशन, पंजाबी विकिमीडिया यूज़र ग्रुप के संयुक्त प्रयास के तहत भाषा विभाग पंजाब के सहयोग से किया जा रहा है। प्रसिद्ध अभिनेता और गायक करमजीत अनमोल इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता भाषा विभाग के निदेशक एवं प्रसिद्ध कवि जसवंत सिंह ज़फर करेंगे। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी कंवलजीत सिंह ढींडसा समारोह के विशेष मेहमान होंगे। इसके अलावा चिकित्सा विशेषज्ञ एवं वूमन बुक क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. किरणजोत कौर उप्पल, विचारक प्रोफेसर बावा सिंह, लेखक बलराम बोधी, अनुवादक चरण गिल, आलोचक उजागर सिंह, सीनियर एडवोकेट जोगिंदर सिंह जिंदू, समाजसेवी राजीव चोपड़ा, पंजाबी फिल्म निर्देशक हरीश गार्गी, फिल्म लेखक उपिंदर वड़ैच, फिल्म निर्माता गुरप्रीत बाबा, कहकशां इंटीरियर्स की एमडी नीतू चोपड़ा, अभिनेता सहज अजीज, फिल्म लेखक जसदीप सिंह, गायिका नदर नूर, अभिनेता शहबाज़ बाजवा और अन्य हस्तियां भी समारोह में भाग लेंगी।
कार्यक्रम का पोस्टर जारी करते हुए श्रीमती साहनी ने लेखक सतदीप को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कथो प्रकाशन के एमडी अर्श रंडियाला, मातृ भाषा जागरूकता मंच के संयोजक गुरमिंदर सिंह समद, पब्लिक हेल्प फाउंडेशन के रविंदर रवि, राजीव चोपड़ा, डॉ. किरणजोत उप्पल, नीतू चोपड़ा, अमन अरोड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

उर्दू विकीस्रोत को पंजाबी बनाया जाएगा

Current Updates

श्री केदार नाथ जी का प्राचीन मंदिर 1852 AD में पटियाला के महाराजा द्वारा स्थापित किया गया था।

Current Updates

जन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा अरविंद केजरीवाल का 58वां जन्मदिन

Current Updates

Leave a Comment