June 9, 2025
Hindi Newsਖਾਸ ਖ਼ਬਰ

नाजायज कब्जों व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाएगा एसीएईओ

नाजायज कब्जों व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाएगा एसीएईओ
-संजीव बबला की अगुवाई एंटी करप्शन एंड एंटी एनक्रोचमेंट सेल का गठन

पटियाला। शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और तेज़तर्रार हिंदू नेता संजीव बबला के नेतृत्व में एंटी करप्शन एंड एंटी एनक्रोचमेंट आर्गेनाइजेशन (एईएईओ) का गठन किया गया है। श्री बबला की अध्यक्षता में भगवान श्री परशुराम वाटिका में हुई बैठक में यह संगठन बनाने का फ़ैसला लिया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए संजीव बबला ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य हर प्रकार के भ्रष्टाचार और अवैध क़ब्ज़ों के खिलाफ आवाज़ उठाना होगा। सरकारी दफ़्तरों में होने वाले भ्रष्टाचार के अलावा लोगों से जबरन वसूली करने वालों और ब्लैकमेल करने वालों को भी नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि कब्जों के मामलों में सरकारी ज़मीनों पर राजनीतिक शह पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभुगत से हो रहे कब्जों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई अमल में लाने के लिए उच्च स्तर पर आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उन बुजुर्गों, शरीफ और कमज़ोर लोगों की भी मदद की जाएगी, जिनकी प्राइवेट प्रापरटी पर बदमाशों और बाहुबलियों ने जबरन क़ब्ज़े कर रखे हैं। औलाद द्वारा जायदाद हथिया कर बेघर किए बुजुर्गों की भी मदद की जाएगी।
संजीव बबला ने कहा कि संगठन सरकार की आंख और कान बनकर अवैध एवं ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाएगा। लेकिन यदि कोई सरकारी अधिकारी या संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को हक़-सच की आवाज उठाने वाले वकीलों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। जल्द ही संगठन के विभिन्न विंगों का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को रजिस्टर्ड करवाने की ज़िम्मेदारी समाजसेवी सौरव शर्मा को सौंपी गई है। फिलहाल संजीव बबला संगठन के संयोजक की भूमिका निभाएंगे। जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। आज की बैठक में समाजसेवी सौरव शर्मा, विनोद बाली, वरूण शर्मा, राजीव शर्मा, कामेश सिंगला, सुरिंदर शर्मा, राज कुमार, राकेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

ਥਾਈਲੈਂਡ: ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਭੂਚਾਲ ਨੇ ਰਾਜਧਾਨੀ ਬੈਂਕਾਕ ਨੂੰ ਹਿਲਾਇਆ, ਦੋ ਦੀ ਮੌਤ

Current Updates

ਮੁੜ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਜੱਥਾ, ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ

Current Updates

ਅਲਾਹਬਾਦੀਆ ਦਾ ਫ਼ੋਨ ਬੰਦ, ਸਮੇਂ ਕੋਲ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ 10 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਦਾ ਸਮਾਂ : ਮੁੰਬਈ ਪੁਲੀਸ

Current Updates

Leave a Comment