पटियाला- भाजपा के गुरुनानक नगर मंडल के महासचिव विनोद बाली की ओर से हीरा बाग में भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सतबीर सिंह खटड़ा की बैठक आयोजित करवाई गई। मंडल अध्यक्ष सौरव शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार कूका और जिला प्रवक्ता युवराज शर्मा जस्सोवाल विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 के निवासियों ने श्री कूका और एडवोकेट खटड़ा से अपील की कि पटियाला नगर निगम के दोबारा होने वाले चुनावों में वार्ड नंबर 26 से विनोद बाली को भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाए।
एडवोकेट खटड़ा ने भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान की जानकारी देते हुए पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए हर पंजाबी से भाजपा के साथ एकजुट होने की अपील की।
विजय कुमार कूका ने विनोद बाली की मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बाली जैसे मेहनती कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने नगर निगम चुनावों के बाद वार्ड नंबर 26 की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का वादा भी किया। युवराज शर्मा जस्सोवाल, मंडल अध्यक्ष सौरव शर्मा और विनोद बाली ने भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर उपिंदर सिंह जोशी, गुरदीप सिंह, मनदीप अनहद, वरुण शर्मा, नारायण दत्त, प्रदीप कुमार, पीयूष कुमार, मनिंदर सिंह जोशी, महिंदर कौर, अमरजीत कौर, राज कौर, गंगा देवी, मनदीप कौर, सुनीता रानी, सोनू करियाना, पाल सिंह, सरबजीत कौर, सुरजीत निषाद, असलम खान, सुरैया बेगम, शाहनवाज खान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
