August 14, 2026
ਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने लगाया 5801वां पौधा

चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने लगाया 5801वां पौधा

पटियाला-  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर जनसेवक अरविंद केजरीवाल के 58वें जन्मदिन के मौके पर 16 अगस्त को मनाए जा रहे जनसेवा दिवस को समर्पित 5800 पौधों का पौधारोपण अभियान आज बकरी फार्म, बीड़ कुलेमाजरा में संपन्न हुआ। इस मौके पर 5801वें पौधे के रूप में नीम, पीपल और बरगद की त्रिवेणी जिला योजना कमेटी, पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने अपने हाथों से लगाई।
इस संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने कहा कि जनसेवा दिवस के पहले कार्य के रूप में 5800 पौधों का पौधारोपण अभियान संपन्न कर लिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए वह पशुपालन विभाग और वन विभाग के आभारी हैं। अब 16 अगस्त को जनसेवा दिवस के मौके पर एस.डी.के.एस. भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए होगा। इसके अलावा 5800 फलदार और छायादार पौधों का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही नेत्रदान और अंगदान संबंधी जागरूकता और रजिस्ट्रेशन अभियान भी चलाया जाएगा। श्री मेहता ने समूह पटियाला वासियों से अपील की कि जनसेवा दिवस समारोह में पहुंचकर रक्तदान करें, 5800 पौधों के वितरण अभियान का हिस्सा बनें और नेत्रदान व अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
चेयरमैन मेहता ने कहा कि श्री केजरीवाल ने हमेशा आम लोगों की भलाई और जनसेवा को अपनी सोच और राजनीति के केंद्र में रखा है। उनके जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए मानवता की सेवा, पर्यावरण की संभाल और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को मजबूत करना है।
पौधारोपण के मौके पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बिक्रम सिंह, कैटल फार्म रौणी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चेतन गुप्ता, बकरी फार्म कुलेमाजरा के सहायक डायरेक्टर डॉ. जी.एस. गिल गिल, डॉ. रोहताश मित्तल, वन रेंज अफसर गुरिंदर सिंह वड़ैच, बीट अफसर बी.एस. गिल, हरदीप रखड़ा, वैरागी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन जगदीश सिंह, ट्रेड कमिशन सदस्य निर्मल झनेड़ी, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सुमीत टकेजा, प्रसिद्ध समाजसेवी हरदीप सनौर, एस.के. तनेजा, राजीव राव, गगन पांधी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे |

Related posts

ਧਾਰਾ 370 ਬਾਰੇ ਮਤੇ ’ਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ’ਚ ਹੰਗਾਮਾ

Current Updates

‘ਆਪ’ ਵਿਧਾਇਕ ਪਠਾਣਮਾਜਰਾ ਦਾ ਦਾਅਵਾ….‘ਮੁਕਾਬਲੇ’ ਡਰੋਂ ਭੱਜਿਆਂ, ਮੈਨੂੰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਵਜੋਂ ਫਸਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 500 ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਭੇਜੇ

Current Updates

ਜਲੰਧਰ: ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਠਭੇੜ ਦੌਰਾਨ 2 ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, 2 ਕਾਬੂ

Current Updates

Leave a Comment