October 23, 2026
ਖਾਸ ਖ਼ਬਰਪੰਜਾਬਰਾਸ਼ਟਰੀ

चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने की कॉलेजों के साथ बैठक विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने की कॉलेजों के साथ बैठक विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

पटियाला- जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता द्वारा जिला योजना कमेटी के कार्यालय में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपलों, प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर पैदा करने हेतु नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी भी विचार-विमर्श किया गया।
चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें नए हुनर, तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना बहुत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन और अध्यापक वर्ग मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करें, जिसमें विद्यार्थी अपनी योग्यता को पूरी तरह निखार सकें और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। इसके लिए सभी संबंधित संस्थानों को चाहिए कि वे इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं।
बैठक में इकबाल सिंह इकबाल सिंह पब्लिक कॉलेज समाना, रजनीश कुमार सरकारी मोहिंद्रा कॉलेज पटियाला, निधि सरकारी रिपुदमन कॉलेज नाभा, डॉ. सोहन सिंह पी.एम.एन. कॉलेज राजपुरा, परमजीत सिंह सरकारी रिपुदमन कॉलेज नाभा, अरुण बंसल और अरुण शर्मा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जगदीप कुमार और कुलिंदर कौर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय, मूर्ति कौर और जसविंदर कौर स्टेट कॉलेज ऑफ एजुकेशन पटियाला तथा रतन सिंह सरकारी बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटियाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

ਮੋਗਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੌਧਰ ਗਰਬੀ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਸਿਰ ’ਚ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ

Current Updates

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਦੇਸ਼ ‘ਚ ਜਲਦ ਆਉਣਗੇ ‘ਪਲਾਸਟਿਕ ਨੋਟ’; RBI ਨੇ ਵਧਦੀ ਨਕਦੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਾਰਨ ਤੇਜ਼ ਕੀਤੀ ਤਿਆਰੀ

Current Updates

ਸਰਕਾਰ ਦੇਸ਼ ‘ਚ ਐੱਥਨੋਲ ਮਿਸ਼ਰਣ ਵਧਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਇਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਲਾਭ: ਕੇਂਦਰੀ ਪੈਟਰੋਲੀਅਮ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤੀ

Current Updates

Leave a Comment